-->
Trending News
Loading...

New Posts Content

Translate

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

   200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......
इंदौर। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘ड्राइवर ऑन डिमांड’ सेवा ने न सिर्फ एक्सीडेंट का खतरा घटाया है, बल्कि पुलिस चेकिंग और भारी चालान की टेंशन से भी लोगों को राहत दी है।

जानकारी के अनुसार इस सुविधा के तहत लोग पार्टी या शराब पीने के बाद अपनी ही गाड़ी में ड्राइवर बुला रहे हैं, जो उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ देता है। बताया जा रहा है कि इस सेवा का सबसे ज्यादा उपयोग रात के समय और वीकेंड पर हो रहा है।

     200 रुपये में सुरक्षित घर तक सफर

इस सेवा में 1 घंटे का किराया 200 रुपये से शुरू होता है। ड्राइवर 30 से 40 मिनट में लोकेशन पर पहुंचता है और ग्राहक की गाड़ी को सुरक्षित तरीके से घर तक ले जाता है।

        शराबियों में सबसे ज्यादा डिमांड

कंपनी के अनुसार बीते छह महीनों में इस सेवा के जरिए दो हजार से अधिक राइड्स पूरी की जा चुकी हैं, जिनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग शराब पीने के बाद ड्राइवर बुक कर रहे हैं।

        चालान से सस्ता, झंझट से राहत

लोगों का कहना है कि नशे में गाड़ी चलाकर पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का चालान और कोर्ट-कचहरी के झंझट से बेहतर है कि 200 रुपये खर्च कर सुरक्षित घर पहुंचा जाए।

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत
ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छात्र सहित 4 की मौत की खबर।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोहरे के कारण ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

दोनों गाड़ियों में सामने-सामने भिड़ंत हुई है। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक का शव कार के इंजन में ही फंस गया। काफ़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। इस हादसे के बाद यहाँ लंबा जाम लग गया।

बुधवार, 28 जनवरी 2026

आर्म्स शॉप धमाके में घायल मालिक की मौत

 आर्म्स शॉप धमाका,घायल मालिक की मौत

रतलाम। चांदनी चौक इलाके में स्थित आर्म्स रिपेयरिंग शॉप में हुए भीषण धमाके में गंभीर रूप से झुलसे दुकान मालिक यूसुफ अली (पिता इसहाक अली) की इंदौर के चोइथराम अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यूसुफ अली धमाके के समय आग की लपटों से चुका गए थे। जिसके बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल दो अन्य युवक, शेख रफ़ीकुद्दीन और नाजिम, अभी भी मौत से जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। 

उल्लेखनीय है कि यह हादसा उस समय हुआ था जब चांदनी चौक स्थित दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग की चिंगारी बारूद पर गिरने से जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके ने न केवल एक जान ले ली, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हे।

सोमवार, 26 जनवरी 2026

आर्म्स दुकान में धमाका, 3 लोग झुलसे

    आर्म्स दुकान में धमाका, 3 लोग झुलसे
रतलाम। शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंदूक (आर्म्स) की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद दुकान में आग लग गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 4 बजे की है। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया गया।

सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी बारूद के संपर्क में आ गई, जिससे विस्फोट हुआ।



शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों
                 सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी और जुमे के मौके पर आज पूजा और नमाज एक साथ हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने दोनों समुदायों के लिए समय और स्थान तय किया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में 8 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक भोजशाला परिसर आज कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा और इबादत का केंद्र बनेगा। बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन पड़ने के कारण यहां हिंदू समुदाय मां सरस्वती की अखंड पूजा कर रहा है, वहीं मुस्लिम समुदाय जुमे की नमाज अदा करेगा। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दोनों समुदायों के लिए एक सौहार्दपूर्ण रास्ता निकाला गया है।

यह स्थिति तब बनी जब हिंदू संगठनों ने बसंत पंचमी के अवसर पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा करने की मांग की थी, जबकि मुस्लिम पक्ष हर शुक्रवार की तरह जुमे की नमाज पढ़ने पर कायम था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और एक संतुलित समाधान दिया।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि हिंदू पक्ष सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजशाला में अखंड पूजा और हवन कर सकेगा। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज के लिए परिसर में ही एक अलग जगह उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा नमाजियों के लिए पास की व्यवस्था की गई है और दोनों समुदायों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं ताकि किसी भी तरह का टकराव न हो।




Featured post

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

    200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत...... इंदौर । शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

HEALTH

health

SPORTS

sports

BLOG

BLOG

MPNEWS

mpnews