-->

Featured

Translate

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ₹5000 रिश्वत लेते  गिरफ्तार!!
f

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार!!

                                                  लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्यवाही

                                         मुख्य नगर पालिका अधिकारी ₹5000 रिश्वत लेते  गिरफ्तार
                                                                               

 मंदसौर  नगर पालिका नगर परिषद जिला मंदसौर के  मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा 5000 हज़ार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आवेदक  कन्हैया लाल धाकड़ पिता पन्ना लाल धाकड़ निवासी ग्राम नगरी तहसील दलोदा मंदसौर ने दिनांक 15/9/21 को लोकायुक्त संगठन उज्जैन में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान से शिकायत की थी कि नगर परिषद नगरी जिला मंदसौर द्वारा गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होने से विज्ञप्ति जारी कर टेंडर बुलाया गया था मेरे द्वारा टेंडर भरा गया जिस पर नगर परिषद नगरी जिला मंदसौर द्वारा दिनांक 3 2021 को मेरे नाम से कार्य आदेश जारी कर मुझे प्रतिदिन मोटर चालू कर पानी सप्लाई करने का पत्र प्राप्त हुआ था उक्त मेरे द्वारा अपने कुवे से पानी सप्लाई करने के कार्य हेतु मुझसे नगर परिषद नगर जिला मंदसौर द्वारा ₹15000 प्रति माह के हिसाब से 4 घंटे पानी ट्यूबेल से देने के लिए मुझे भुगतान करने का एग्रीमेंट कराया था मुझे परिषद द्वारा महा फरवरी से  जून तक का पेमेंट ₹15000 प्रति माह के हिसाब से कर दिया था मेरा  जुलाई के 15 दिनों का बकाया पेमेंट रुपए 7500  भुगतान  करने के लिए उसको पेमेंट करने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद नगरी जिला मंदसौर शोभाराम परमार  द्वारा 5000 हज़ार रुपये रिश्वत लेते उसके किराए के मकान ग्राम नगरी जिला मंदसौर मैं रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया टीम में निरीक्षक  बसंत श्रीवास्तव आरक्षक शिवकुमार शर्मा आरक्षक विशाल रेशमिया आरक्षक अनिल अटोलिया आरक्षक श्याम सुंदर शर्मा शामिल थे

0 Response to "मुख्य नगर पालिका अधिकारी ₹5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार!!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article