-->

Featured

Translate

जवानों पर बदमाश ने किया चाकू से हमला
f

जवानों पर बदमाश ने किया चाकू से हमला

 

                              चेकिंग कर रहे जवानों पर बदमाश ने किया चाकू से हमला, इलाज जारी

                                       

 इंदौर। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खाकी भी उनसे सुरक्षित नहीं है।बदमाशों के हौसलो को देख कर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता हे की आम लोगो से यह बदमाश किस तरह लूट पाट करते हे कही न कही जवाबदारों की लापरवाही भी इसकी वजह हे आदतन अपराधी ओर नशेडीयो को वक़्त रहते लॉकर तक पहुचदिया जाए तो काफी हद तक ऐसी घटनाओ को रोका जा सकता हे । बदमाशों के हौसले का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता हे की उसने  पुलिस जवानों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि राऊ थाना क्षेत्र के टीही फाटे में पुलिस जवान चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राऊ थाने के हेड कांस्टेबल मोहमद आमीन और कांस्टेबल अजय सिंह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना उस दौरान हुई जब शहर में कानून व्यवस्था बनाने के लिए शहर के दोनों एसपी राउंड पर थे। पुलिस जवानों पर हमले के बाद से महकमे में आक्रोश है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है।

0 Response to "जवानों पर बदमाश ने किया चाकू से हमला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article