-->

Featured

Translate

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई
f

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

                                दो रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

                                            

                                                                            


  

 इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में दो अलग-अलग सरकारी दफ्तरों पर एक साथ धावा बोला बता दें कि लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 सूत्रों की माने तो  एक ही समय पर शुरु हुई कार्रवाई के पहले चरण में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने चिमन बाग स्थित उपायुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार कार्यालय पर की जहां वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक संतोष जोशी नामक भ्रष्ट अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। संतोष जोशी ने सोसायटी चुनाव कराने के लिए फरियादी से 20 हज़ार की मांग की थी जिसमें से 10 हज़ार आज देना तय हुए थे। रिश्वत लेने के लिए बकायदा रिश्वतखोर ने फरियादी को कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर बुलाया था। इसके बाद जैसे ही भ्रष्ट आरोपी संतोष जोशी ने रिश्वत ली तो मौके पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने संतोष जोशी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इधर, रिश्वतखोरी का दूसरा मामला राउ थाना क्षेत्र का है। डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम ने राउ क्षेत्र में कार्रवाई की है जहां पटवारी अमरसिंह मंडलोई को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।  अमर सिंह मंडलोई नामक पटवारी पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। पटवारी ने पीड़ित से नहर खोदने के नाम पर जमीन के पेपर में संशोधन के लिए 20 हज़ार की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी को भी 20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

 

0 Response to "इंदौर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article