-->

Featured

Translate

आत्महत्या के दो मामलों में पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
f

आत्महत्या के दो मामलों में पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

 

                                आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

                                    

रतलाम। जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल नगर निवासी बसंतीलाल पिता रामरतन ने 3 सितंबर को रात्रि में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक अपनी बेटी और दामाद शेरसिंह उर्फ़ अतुल 25 वर्षीय निवासी हरदा के विवाद से परेशान था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शेरसिंह मृतक की बेटी को शादी के बाद अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं था। जिसके चलते मृतक की बेटी दो साल से मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतक का आत्महत्या के एक दिन पहले भी दामाद शेरसिंह से विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने मृतक बंसतीलाला को अशब्द कहते हुए उसे अपमानित किया था।

अपने अपमान से हताश होकर बंसतीलाल ने उसी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट होने पर आरोपी दामाद के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के दामाद शेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्लैकमेंलिंग से प्रताड़ित होकर की थी आत्महत्या

वेद व्यास कॉलोनी निवासी एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने मामले में जांच के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित पर महिला को ब्लैक मेलिंग कर प्रताड़ित करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत वैदव्यास कॉलोनी में रहने वाला आरोपी जाकिर पिता रउफ सुनारी का काम करता था। वही वैदव्यास कॉलोनी में रहने वाली मृतिका का पति भी उसी के साथ सुनारी का काम करता था। एक ही दुकान पर काम और एक ही क्षेत्र में रहने के चलते आरोपित का मृतिका के घर आना जाना था।

इस बीच आरोपी जाकिर ने अपने दोस्त की पत्नी का निजी फोटो अपने मोबाईल में ले लिया और उसे धमकाने लगा कि अगर वह उसके साथ सबंध नहीं बनाएगी तो वह उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला ने अपने पति को उक्त बात बताई तो महिला के पति ने कई बार जाकिर को समझाने का प्रयास किया लेकिन जाकिर लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देता रहता था।

इस दौरान आरोपी द्वारा लगातार प्रताड़ित किये जाने से महिला डिप्रेसन में चली गई और उसने 05 अगस्त को रात्रि करीब 11 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू की तो पुलिस को मृतिका को जाकिर द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी मिली। इस बीच आरोपी फ़रार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो घटना के 1 माह बाद आरोपी जाकिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मृतिका के पति के बयान के आधार पर जाकिर के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

0 Response to "आत्महत्या के दो मामलों में पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article