कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
शनिवार, 11 सितंबर 2021
Comment
किसान ने की आत्महत्या
फसल खराब होने और कर्ज से था परेशान
मध्यप्रदेश । प्रदेश मे आत्महत्या रुकने का नाम नहीं ले रही हे, कोविड के बाद बे रोजगारी ओर कर्ज़ की वजह से किसानो के अलावा दूसरे लोग भी परिवार सहित इस तरह के कदम उठाने पर मजबूर हे, ऐसा ही एक मामला आज खरगोन जिले में फसल खराब होने और कर्ज से परेशान एक
किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रो के अनुसार मृतक किसान का नाम जितेंद्र
पिता जगदीश पाटीदार उम्र 37 वर्ष है। किसान खरगोन से 25 km दूर पंधानिया
गांव का निवासी था। जितेन्द्र के पास 8 एकड़ खेत था,
जिसमें वह खेती किया करता था। खेती के लिए उसने 4 बैंकों और समितियों से
कर्ज लिया था। उस पर 8 लाख रुपये का कर्ज था। उसके 3 बैंक खाते ओवर ड्यू
थे। कर्ज और इस साल फसलें खराब होने से वह काफी दुखी था।इस साल कम बारिश की वजह से फसलें सूख गई थी। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर
आत्महत्या कर ली। किसान अपने पीछे 2 लड़के 14 साल का प्रांजल ओर 12 साल का
गौतम छोड़ गया है।
0 Response to "कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या"
एक टिप्पणी भेजें