गुजरात के सीएम का इस्तीफा
विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा
नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
मीडिया से कही यह बात
इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने
पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा
अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के
बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए
थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।”
2016 में पहली बार सीएम बने थे रूपाणी
रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने
बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99
सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को
विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था। रूपाणी ने 26
दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
0 Response to "गुजरात के सीएम का इस्तीफा"
एक टिप्पणी भेजें