पति ने पत्नी की काटी नाक
मंगलवार, 14 सितंबर 2021
Comment
पति ने पत्नी की नाक काटी, आरोपि पति फरार
भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके ग्राम बरखेड़ा बोंदर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट दी। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात मंगलवार दोपहर को हुई। सूत्रों के अनुसार मनीषा पत्नी प्रीतम दोहरे (30) ग्राम बरखेड़ा बोंदर में परिवार के साथ रहती है। पति-पत्नी में किसी मुद्दे पर तीन-चार दिन से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे झगड़े के दौरान पति प्रीतम ने मनीषा के चेहर पर चाकू से वार कर दिया। इससे मनीषा की नाक में गहरा घाव हो गया। पड़ोस में रहने वाली मनीषा की बहन रेखा कुशवाहा उसे लेकर करोंद स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची। वारदात के बाद प्रीतम फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
0 Response to "पति ने पत्नी की काटी नाक "
एक टिप्पणी भेजें