-->

Featured

Translate

कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा
f

कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

 

                           कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा 

                                       महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

                                                                           

भोपाल केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी भोपाल में बुधवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू हो गई है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी इसमें शामिल हैं. जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर शिवराज सरकार का विरोध करने पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा महिला कार्यकर्ताएं भी गिरफ्तार हुई हैं. ये प्रदर्शनकारी मिंटो हॉल की तरफ कूच कर रहे थे, जिसके बाद इन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया है. यात्रा के दौरान मोबाइलों पर चोरों ने हाथ भी साफ किए कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं के मोबाइल चोरी हो गए.बता दें कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस की यह यात्रा राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू हुई। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थिति अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मिंटो हॉल की तरफ कूच कर गया। जन आक्रोश यात्रा के दौरान पीसी शर्मा ने सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं। शर्मा ने कहा कि सरकार भयभीत है, इसलिए इजाजत नहीं दी गई। सरकार जितना चाहे डरा ले, लेकिन हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।       

0 Response to "कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article