-->

Featured

Translate

युवक ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
f

युवक ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

 

                                        युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास,

                                                              पुलिस पर लगाया आरोप

                                                                         


इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार दोपहर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर डीआईजी ऑफिस के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। कार्रवाई न होने से युवक परेशान था। कई बार शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर युवक ने ऐसा कदम उठाया फिलहाल युवक को राहगीरों ने बचा लिया है।दरअसल, युवक ने अपने ही परिजनों पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है, जिसके पीड़ित ने पंढरीनाथ थाना पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से युवक परेशान था।पुलिस के रवैये से परेशान पीड़ित डीआईजी ऑफिस पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. हालांकि मौके पर वहां मौजूद राहगीरों ने उसे पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे पुलिस हवाले किया. वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवकी समस्या सुनी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

0 Response to "युवक ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article