-->

Featured

Translate

ट्रैक्टर-ट्राली व जीप की जोरदार भिड़ंत ,10 लोग घायल
f

ट्रैक्टर-ट्राली व जीप की जोरदार भिड़ंत ,10 लोग घायल

 

                                     ट्रैक्टर-ट्राली व जीप की जोरदार भिड़ंत ,10 लोग घायल

                                                                           


रतलाम
।  ग्राम बाजनखेड़ा मार्ग पर वेयरहाउस के समीप ट्रैक्टर-ट्राली व जीप की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे जीप में सवार दस व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय फैज खान पुत्र शेर अली निवासी उज्जैन व उनके साथी उज्जैन से जीप में सवार होकर स्थानींय डोंगरेनगर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तभी सोमवार शाम करीब 6.45 बजे रास्ते में बाजनखेड़ा रोड स्थित वेयर हाउस के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने जीप को टक्कर मार दी।

इससे जीप में सवार फैज खान, 16 वर्षीय फातिमा पुत्री अमजद खान, 16 वर्षीय इरम पुत्री मेहमूद खान, 40 वर्षीय रुखसाना पत्नी मेहमूद खान, 18 वर्षीय नाजरा पुत्री रईस, 40 वर्षीय रेहाना पत्नी अमजद खान, 50 वर्षीय रुखसाना पत्नी फैज खान, 40 वर्षीय दानाबी पत्नी अमजद खान, जीप चालक 40 वर्षीय राजेश पुत्र रणछोड़ मालवीय सभी निवासी उज्जैन, 50 वर्षीय फकीर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद याकुब निवासी ग्राम कमठाना घायल हो गए।

 

0 Response to "ट्रैक्टर-ट्राली व जीप की जोरदार भिड़ंत ,10 लोग घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article