
11 साल से चकमा दे रखा था पुलिस को, पकड़ाया
रविवार, 24 अक्टूबर 2021
Comment
पुराने नाम से ले रखा है' लाखों का लोन
क्राइम ब्रांच ने पकडा
उज्जैन। क्राइम ब्रांच टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 38 साल से धर्म परिवर्तन कर बेगमबाग कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी ने धर्म परिवर्तन के बाद पूर्व के नाम और दस्तावेजों के माध्यम से विभिन्न बैंकों से लाखों रुपए का लोन ले रखा है, जिसके खिलाफ न्यायालय की ओर से स्थाई वारंट जारी किया है। आरोपी ने धर्म परिवर्तन के बीच तीन महिलाओं से निकाह भी किए हैं।
देवास एएसपी प्रमोद सोनकर के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी रामेश्वर पाटीदार पिता देवीसिंह निवासी हाटपिपलिया जिला देवास का विवाह ताराबाई से हुआ था। बाद में उसकी मित्रता मेहराजबी निवासी हाटपिपलिया से हो गई। वह उज्जैन में आकर रहने लगी। यहीं 1980 में रामेश्वर भी उज्जैन पहुंचा और धर्म परिवर्तन कर रहमतउल्लाह के नाम से बेगमबाग में रहने लगा।
तीन महिलाओं से किया निकाह -- 1985 में आरोपी ने मेहराज बी की बेटी चांदबी का निकाह फाजलपुरा के इस्लाम अंसारी जो पेशे से ड्राइवर है से करवाया और इसी बीच इसने चांदबी को भी वशीभूत कर लिया और पति से तलाक दिलावाकर खुद ने खरगोन की रहने वाली महिला से निकाह कर लिया। बाद में आरोपी ने महिला पर भी चारित्रिक आरोप लगाकर तलाक दे दिया और मेहराजबी की लड़की जिसे ये मुंहबोली भांजी बताता था से निकाह किया।
रहमतउल्लाह बन पुलिस की आंखों में झोंक रहा था धूल
जब भी पुराने मामलों में पुलिस बताए पते पर आरेापी की खोजबीन करती तो वह अपने आप को रहमतउल्लाह बताता था। ऐसे में पुलिस पिछले 11 सालों से इस आरेापी की तलाश में थी
0 Response to "11 साल से चकमा दे रखा था पुलिस को, पकड़ाया"
एक टिप्पणी भेजें