-->

Featured

Translate

पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश
f

पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश

 

                                                    पुलिस ने लाखो की चोरी का  किया पर्दाफाश

                                                                                   


रतलाम । पुलिस ने बैंक कालोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए चुराए गए दो लाख रु. कीमत के गहने भी बरामद कर लिए है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि विगत 10 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोरों ने बैंक कालोनी निवासी श्रीमती पुष्पलता पति रामनारायण शर्मा के घर में घुस कर चोरी की थी। श्रीमती शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि रात करीब तीन बजे अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में चोरी कर रहे है। श्रीमती शर्मा ने उन्हे रोकने का प्रयास किया,तो चोरों ने उनके साथ झूमाझटकी की और चोरी करके वहां से भाग निकले। इस झूमाझटकी में श्रीमती शर्मा के हाथ में चोट भी लगी थी। चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए चोरों की तलाश प्रारंभ की। पुलिस ने अपने मुखबिरों की मदद से चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कडी पूछताछ की,तो चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश हो गया।  तिवारी ने बताया कि इस वारदात में मोहन नगर निवासी इमरान उर्फ अय्या पिता मोहम्मद साबिर 23,अब्दुल मुख्तलिफ पिता अब्दुल सलीम 20,इमरान उर्फ गोलू पिता युनूस खान 23 तथा मोइन उर्फ मोनू पिता रफीक खान 22 शामिल थे। इनमें से मोइन और अब्दुल मुख्तलिफ वारदात वाले दिन श्रीमती शर्मा के घर में घुसे थे,जबकि इमरान उर्फ गोलू और इमरान उर्फ अय्या बाहर खडे होकर रेकी कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियोंं के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण जिनमें एक सोने की चैन,दो चूडियां,दो अंगूठिया और एक सोने की पाटली,बरामद कर लिए है। चुराए गए आभूषणों की कीमत लगभग दो लाख रु. है।


0 Response to "पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article