पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा ....
सुरक्षागार्ड की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई
उज्जैन। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने टीम के साथ 24 घण्टे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। शहर में शुक्रवार रात महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की देर रात महाकाल मंदिर के पीछे नर्सिंह घाट समीप हुई हत्या के मामले में, । सीएसपी ने जानकरी देते हुए बताया कि जो 22 अक्टूम्बर की देर रात हत्या का मामला सामने आया था। जिसमे देर रात हुई ह्त्या के बाद निनाद काले ने मृतक को आखिर बार उसके घर के पास छोड़ा था। पुलिस टीम ने जाँच करना शुरू किया और महज 24 घंटे में पुरे ह्त्या काण्ड की गुथी सुलझा दी। सीएसपी ने बताया की महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड मृतक दिनेश की पत्नी का महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रभारी निनाद काले से अवैध संबंध थे। सीएसपी पल्लवी शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि” 22 अक्टूम्बर की देर रात जो हत्याकांड शहर में हुआ। उसमें बड़ा खुलासा हमारी टीम ने किया है। महाकाल मंदिर के सुरक्षा कर्मी दिनेश की हत्या मंदिर के ही अन्न क्षेत्र के प्रभारी निनाद काले ने मृतक सुरक्षाकर्मी दिनेश की पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और वो मृतक को रास्ते से हटाना चाहते थे। जिसमें वो सफल हुए, दिनेश को मारने के लिए दोनों ने 25000 में दो बदमाशों को हायर किया और घटना को अंजाम दिया। मास्टरमाइंड शातिर था जिसने मृतक को अस्प्ताल तक पहुँचया और मीडिया को सूचना दी।
महाकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 अक्टूम्बर की देर रात महाकाल मंदिर के सुरक्षा कर्मी जो ड्यूटी के बाद देर रात गौंड बस्ती नृसिंह घाट कॉलोनी स्त्तिथ घर लौट रहा था। दिनेश मराठा, उम्र 41वर्ष की दो बदमाशो ने नृसिंहः घाट समीप चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद तत्काल मौके पर सीएसपी संग महाकाल थाना पुलिस पहुँची और जांच के आधार पर अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई। हमलावर तक पहुंचने के बाद पुलिस के सामने 24 घण्टे के अंदर ही पूरा मामला सामने आ गया है। सीएसपी ने बताया की सुरक्षागार्ड की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। पत्नी और प्रेमी सुरक्षा कर्मी निनाद काले ने सुरक्षागार्ड दिनेश को डराने के लिए दो बदमाशों को सुपारी दी। जिन्होंने दिनेश की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी।
0 Response to "पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा ...."
एक टिप्पणी भेजें