-->

Featured

Translate

सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगा रतलाम का ट्रांसपोर्ट नगर
f

सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगा रतलाम का ट्रांसपोर्ट नगर

 

                                     सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगा रतलाम का ट्रांसपोर्ट नगर

                                             

रतलाम। सालाखेड़ी क्षेत्र में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का नामकरण लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगा। ट्रांसपोर्ट नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। विधायक चेतन्य काश्यप ने घोषणा की उन्होंने बताया की इस संबंध में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह से चर्चा की, तो उन्होंने भी इस प्रस्ताव पर तत्काल स्वीकृति दे दी। ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण आरडीए करेगा। आगामी 15 दिन में इसकी निविदाएं निकलेगी और इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य शुरू हो जाएगा।

 काश्यप को पाटीदार समाज संगठन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम ट्रांसपोर्ट नगर का नामकरण करने की मांग करते हुए पत्र सौंपा। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, कृषक आयोग पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, पाटीदार समाज संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, जिला महामंत्री सुभाष पाटीदार, सरदार पटेल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश पाटीदार, क्षेत्रीय पाटीदार समाज के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार जावड़ा मौजूद रहे।विधायक श्री काश्यप ने समाजजनों से कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 दिसम्बर को किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के नामकरण और प्रतिमा स्थापना की शासकीय स्वीकृति भी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने पूर्व में फिल्म प्रदर्शन के लिए 1 हजार सीढी बनवाकर चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के माध्यम से वितरित करवाई थी। 170 मिनिट की इस फिल्म में सरदार वल्लभ भाई पटेल के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पूरा चित्रण किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया था। उनसे पूरे देश की भावनाएं जुड़ी है।

  


0 Response to "सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगा रतलाम का ट्रांसपोर्ट नगर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article