-->

Featured

Translate

मंडी व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूट
f

मंडी व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूट

                                           मंडी व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूट

मंदसौर। जिले की दलौदा मंडी के एक व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूट हुई । मंडी व्यापारी से हुई लूट की सूचना मिलते ही टीआई सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में जांच की जा रही है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्र ट्रेडर्स का मुनीम बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ लाख रुपए लेकर मंडी जा रहा था। इसी दौरान बैंक से ही दो पहिया वाहन पर दो लड़के पीछे लगे। मंडी आते-आते उन्होंने छीनाझपटी की। इस दौरान प्लास्टिक की थैली फट गई और 1 लाख रूपये नीचे गिर गए। नीचे गिरे 1 लाख में से 50 हजार रूपये बदमाशों के हाथ लग गए और वह रूपये लेकर एलजी की तरफ फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की तस्दीक की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक लुटेेेेेरों का पता नही चला था।

0 Response to "मंडी व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूट"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article