-->

Featured

Translate

अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम सतत जारी रखी जाएगी
f

अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम सतत जारी रखी जाएगी

                                  अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम सतत जारी रखी जाएगी 

                                     

रतलाम। निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने कहा कि कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में विकसित हो रही अवैध कालोनियों पर लगाम लगाने हेतु आज धोलावाड़ रोड पर विकसित हो रही अवैध कालोनी से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाये गये यह मुहिम आगे भी सतत जारी रहेगी।

आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि कालोनी विकास की अनुमति के बिना अवैध रूप से कालोनी निर्माण करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिका (कालोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बधन तथा शर्ते) नियम 1998 के अन्तर्गत अवैध कालोनाईजेशन के तहत एफआईआर दर्ज कराई जायेगी तथा नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण तोड़ेने हेतु निगम द्वारा निर्धारित 15 हजार रूपये प्रति घन्टे के मान से राशि वसूली जायेगी ,जिसके तहत उक्त कालोनी निर्माण करने वालो को अवैध निर्माण तोड़ने की राशि वसूलने हेतु शीघ्र नोटिस जारी किया जा रहा है।  झारिया ने बताया कि अवैध कालोनियों और शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम सतत जारी रखी जाएगी।

                                                  प्रतिदिन टूटेगा बिना अनुमति निर्माण       

शहर की मुख्य सड़के सैलाना रोड, सागोद रोड, महू रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य सड़को के किनारे नगर निगम की बिना अनुमति के निर्माण प्रारंभ पाये जाने पर उन्हे तोड़ने की कार्यवाही निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार गठित दलो के द्वारा प्रारंभ की जा रही है साथ ही संबंधितों से 15 हजार रूपये प्रति घन्टे के मान से तोड़ने की राशि वसूल की जायेगी। निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया नगर निगम के गठित दलो को निर्देशित किया है शहर की मुख्य सड़कों के  किनारे नगर निगम की बिना अनुमति निर्माण प्रारंभ पाये जाने पर तोड़ने की कार्यवाही प्रतिदिन की जाये व संबंधितों से 15 हजार रूपये प्रति घन्टे के मान से तोड़ने की राशि वसूल की जाये। नगर निगम द्वारा बिना अनुमति के निर्माण तोड़ने की  कार्यवाही की जा रही है नागरिकों से अपील है कि वे अनुमति के बिना निर्माण कार्य ना करें।

0 Response to "अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम सतत जारी रखी जाएगी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article