स्व. सुशीला धाड़ीवाल की स्मृति में छः लाख रु की राशि प्रदान की
जरूरतमंद व निर्धन बच्चों की फीस पढ़ाई के लिए राशि प्रदान की
जावरा । शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद व निर्धन बच्चों की फीस पढ़ाई व कॉपी किताबों के लिए मदद करने की दृष्टि से सेवानिवृत्त शिक्षक सरदारमलजी धाड़ीवाल द्वारा उनकी धर्मपत्नी स्व. सुशीला धाड़ीवाल की स्मृति में छः लाख रु की राशि अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थायी फंड में प्रदान की। श्री धाड़ीवाल ने कहा कि संस्था धर्म मानव सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। इसलिए इस राशि से प्राप्त होने वाले ब्याज से प्रतिवर्ष इस सेवा प्रकल्प को संस्था संचालित करें। व कहां की संस्था से मेरा निवेदन है कि शिक्षा के क्षेत्र में आप काम को विस्तार दे ताकि शिक्षा से कोई वंचित नहीं रहे। व हिंदी भाषा के विकास के लिए भी काम करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को हिंदी का ज्ञान भी आवश्यक रूप से हो सके।अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल व सचिव संजय दासोत ने बताया कि इस प्राप्त राशि से शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद छात्रों की मदद एक व्यवस्था बनाकर उसके अनुसार प्रतिवर्ष संस्था द्वारा श्रीमती धाड़ीवाल की स्मृति में की जायेगी। श्री धाड़ीवाल सर का शिक्षा के क्षेत्र में स्थाई फंड की शुरुआत करना अनुकरणीय है। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार करेगी। इस दौरान संस्था के महेंद्र समन्द्रीय, वीरेंद्र खेमसरा, राजेन्द्र राठौर, पवन कांठेड़, घनु शर्मा, सूरज शर्मा आदि उपस्थित थे।
0 Response to "स्व. सुशीला धाड़ीवाल की स्मृति में छः लाख रु की राशि प्रदान की"
एक टिप्पणी भेजें