-->

Featured

Translate

परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर , एक की मौत
f

परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर , एक की मौत

    एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर 
                          एक की मौत
भोपाल। पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया।जानकारी के अनुुसार जहर खाने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चियां हैं। पुलिस ने गंभीर हालत में सभी को पटेल नगर इलाके के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया है। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि अशोक विहार कालोनी में रहने वाले संजीव जोशी मैकेनिक हैं। वह अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों ऋषिमा, पूर्वी के साथ रहते हैं।  सुबह पता चला कि पांचों लोगों ने चूहा मार जहर खा लिया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान ले रही है। फिलहाल जहर खाने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को पारिवारिक कलह की आशंका है। एक लड़की की उम्र 21 साल है और दूसरी की 16 साल है। इलाज के दौरान छोटी बेटी की मौत हो गई।

0 Response to "परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर , एक की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article