-->

Featured

Translate

रोजगार मेले का आयोजन आगामी 22 दिसम्बर को
f

रोजगार मेले का आयोजन आगामी 22 दिसम्बर को

                                                             रतलाम में मेगा जॉब फेयर-3 

                                          रोजगार मेले का आयोजन आगामी 22 दिसम्बर को

                                            

रतलाम  22, दिसम्बर को रोजगार मेला (मेगा जॉब फेयर) आयोजित किया जा रहा है। मेगा जाब फेयर में 25 से 30 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधि विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे।

 जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि मेगा जाब फेयर में ख्यातिप्राप्त कम्पनियों द्वारा आपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, वर्कर, हेल्पर, सुपर वाईजर, मार्केटिंग, सिक्युरिटी गार्ड, ट्रेनी, टीचर, अप्रेंटिस, मैनेजर, प्रापर्टी एसोसिएट/एडवाईजर एवं अकाउंटेंट आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण से स्नातक तथा आयु 18 से 40 वर्ष है। इच्छुक आवेदक 22 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से 4.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईज के फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक निम्न लिंक https//docs.google.com पर अपना पंजीयन  कर सकते हैं।

0 Response to "रोजगार मेले का आयोजन आगामी 22 दिसम्बर को"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article