जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी, सताएगी ठंड
पारा छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया
डेस्क रिपोर्ट। देश के उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। इससे कई जगहों पर पारा छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ठंड का ऐसा प्रभाव अभी कम से कम तीन दिन रहने का अनुमान है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने से ठंड का प्रभाव देखने को मिला है। यह स्थिति अभी राज्य में कम से कम तीन दिन तक और रहने का अनुमान है।
प्रदेश का भी गिरा तापमान
प्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्द हवाओं के प्रभाव के चलते कल दिन का तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी गिरावट आयी है। यहां तक कि ग्वालियर व इंदौर संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट आयी है। ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसी तरह इंदौर में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। मौसम विभाग की मानें तो अगले चौबीस घंटों के दौरान अब रात में ठंड का असर बढ़ेगी। यहां तक रात के समय तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने अनुमान है।
ग्वालियर, चंबल व सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर
राज्य के उत्तरी दिशा में ठंड का असर सबसे अधिक रहा। ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के जिलों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्र के अलावा दतिया और इसके आसपास के क्षेत्र में शीतलहर की संभावना है। इसके अलावा ग्वालियर, चंबल, दतिया, सागर संभाग के जिलों में पाला पड़ने के आसार है। इसी कई स्थानों कोहरे पड़ने की संभावना
0 Response to "जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी, सताएगी ठंड"
एक टिप्पणी भेजें