-->

Featured

Translate

इंदौर फिर हुवा शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म
f

इंदौर फिर हुवा शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म


                                       महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया

                                 

 इंदौर  एक बार फिर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस बार भी पुराना तरीका अपनाया गया। जिसमें महिला के साथ दोस्ती की गई और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामुहिक दुष्कर्म के अधिकांश मामलों की तरह, जिनमें महिलाओं से पहले दोस्ती की जाती है, फिर उनके साथ अवैध संबंध स्थापित किए जाते है। कुछ इसी कहानी को एक बार फिर इंदौर में दोहराया गया। एक युवक ने पहले तो एक महिला से दोस्ती की, अवैध सम्बन्ध बनाये इसके बाद उसने अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर महिला को पहले नशे में धुत कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने थाने पहुंच कर अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की। महिला ने अपनी शिकायत में लिखवाया की उसके दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के साथ उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर के छत्रीपुरा थाना में महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके दोस्त रोहित तोमर ने मंगलिया थाना क्षेत्र में एक रूम ले रखा था, वही रोहित ने महिला को बुलवाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके दो दोस्तों को बुलवाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। छत्रीपुरा थाना प्रभारी पवन सिंघल ने इस मामले पर बात करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर छत्रीपुरा पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित तोमर को गिरफ्तार कर दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

0 Response to "इंदौर फिर हुवा शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article