-->

Featured

Translate

चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान
f

चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान

                             आज से ही आचार संहिता लागु ,3 चरणों में होंगे चुनाव 

                                       

डेस्क रिपोर्ट। मप्र पंचायत चुनावों का इंतजार खत्म हो गया है।  चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है और आज 4 दिसंबर 2021 से ही आचार संहिता लग गई है। प्रथम चरण 13 दिसंबर 2021 को नामाकंन और वापसी 23 दिसंबर  और 6 जनवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। वही द्वितीय चरण के लिए 13 दिसंबर तक नामाकंन और 23 दिसंबर तक जनवरी में वापसी होगी और फिर 28 जनवरी को मतदान होगा।पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण में 9 जिले, दूसरे चरण में 7 जिले शामिल होंगे। पहले चरण में हरदा, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर भोपाल जैसे जिले शामिल होंगे और दूसरे में 7 बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास को शामिल किया गया है। पहले चरण मे 85 जनपद पंचायतों में, दूसरे में 110 जनपद पंचायत तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे।पहले चरण मे 8, दूसरे चरण में 7 पहले चरण में लो और तीसरे चरण में 36 जिले लिए जाएंगे।मतदान का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा।मतदान का समय सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच की मतगणना वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना स्थल पर जनपद पंचायत की विकासखंड और जिला पंचायत की जिला स्तर पर होगी।मतदाताओं को पर्ची के साथ कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रखना होगा।जनपद और जिला सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा मतदान जिला केंद्र पर होगी मतगणना।55000 EVM का ग्राम पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होगा। हर एक पंचायत के लिए एक EVM एक्स्ट्रा रिजर्व में होगी।नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ दो लोग ही जा सकेंगे। ऑनलाइन नॉमिनेशन भी कर सकेंगे प्रत्याशी। जिला सदस्य के लिए 8000 जनपद सदस्य के लिए 4000 ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 2000 पंच के लिए ₹400 रुपये। आरक्षित वर्ग के लिए आधी राशि की जमानत राशीतय की गई है। अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 

पंचायत चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में 52 जिलों के जिला पंचायत, 313 जनपद पंचायत, 22581 ग्राम पंचायत सरपंच और 3 लाख 62 हजार पंच के लिए चुनाव होंगे। चुनाव तीन चरणों में होंगे। सभी केंद्रों पर मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। 55 हजार ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाएंगे। पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा, जनपद और जिला पंचायत चुनाव इवीएम से होंगे।








 

0 Response to "चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article