-->

Featured

Translate

रतलाम का लाल मणिपुर में शहीद
f

रतलाम का लाल मणिपुर में शहीद

रतलाम का लाल मणिपुर में शहीद

                                                     
 जावरा।  मणिपुर के इम्फाल में रतलाम जिले के ग्राम मावता का लाल शहीद हो गया। शहीद की शहादत की सूचना उसके परिजनों को बुधवार को मिली तो परिजन नि:शब्द हो गए। शहीद की पार्थिव देह गुरुवार देर रात इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची सेना के वाहन और टुकड़ी द्वारा पार्थिव देह रतलाम लाई गई। उसके बाद अल सुबह शहीद की पार्थिव देह उसके गांव में सेन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्राम मावता निवासी जवान लोकेश पिता मुकेश कुमावत 22 वर्ष शहीद हुआ है। दरअसल शहीद के परिजनों को भी इस घटना के संबंध में कोई अधिक जानकारी नहीं है। परिवार के चुनिंदा लोगों को ही इसके बारे में जानकारी है। आर्मी की इंफाल यूनिट में पदस्थ जिले ग्राम मावता निवासी सैनिक लोकेश कुमावत इंफाल में शहीद हो गए। स्वजनों को सैन्य अधिकारियों से संक्षिप्त सूचना में बताया गया कि लोकेश अब नहीं रहे। इसके बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया। 

                           हर कोई स्तब्ध

लोकेश के शहीद होने की सूचना जब ग्रामीणों को पता चली तो हर कोई स्तब्ध रह गया। लोकेश की शहादत का जीतना दु:ख परिजनों को है, उतना ही ग्रामीणों को भी था, लेकिन उन्हे लोकेश की शहादत पर गर्व भी है। वहीं दूसरी ओर जिला पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थी, शुक्रवार की सुबह पूरे सम्मान के साथ शहीद का गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

0 Response to "रतलाम का लाल मणिपुर में शहीद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article