-->

Featured

Translate

बोरी में बंद मिली लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
f

बोरी में बंद मिली लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

                                       मामला हत्यारे की पत्नी और मृतक का प्रेम प्रसंग का निकला                                                                                         

                                                   


 रतलाम।  धोलावाड़ क्षेत्र में दो दिन पहले मिली लाश के मामले में पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुुलिस के अनुुुुुसार हत्यारे की पत्नी और मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी लगने पर आरोपी ने उसकी हत्या की। इसके बाद वह एक साथी की मदद से उसके शव को मृतक की ही बाईक से धोलावाड़ लेकर पहुंचा और फैंक दिया। तीसरे साथी की मदद से दोनों अपने गांव लौट गए। एसपी गौरव तिवारी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को 28 नवंबर को सूचना मिली थी कि धोलावाड़ पर लाश मिली है जिसपर चोट के निशान है। लाश आधी बोरी (प्लास्टिक बोरी) में थी। एसडीओपी संदीप निगवाल के मार्गदर्शन में रावटी थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह ठाकुर ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ ही देर में पता चला कि उसका नाम वालचंद्र  डोडियार उम्र 26 साल निवासी जोतपुरा बिंटी है। इसके बाद घटना को देखते हुए एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई जिसमें बाजना थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे सहित एसआई रामसिंह खपेड़, अल्केश सिंगाड़, लक्ष्मणसिंह दायदा, किशनलाल रजक आदि के साथ साईबर और फोरेंसिक टीम शामिल थी।

टीम ने मौके से साक्ष्य बरामद किए और पीएम रिपोर्ट से मृतक के गुप्तांग और गले पर धारदार हथियार से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई तो उन्हें पता चला कि मृतक का प्रेम प्रसंग बेहरिंग मईड़ा निवासी भूरीघाटी की पत्नी के साथ था। महिला और मृतक एक ही गांव के थे, लेकिन शादी के बाद भी महिला का प्रेम प्रसंग उससे चलता रहा। घटना वाली रात को भी वह महिला से मिलने भूरीघाटी बाजना जाने वाले रास्ते पर रात 8.30 बजे आया था। इसी दौरान उसके पति बेहरिंग को भी खबर लग गई जो पीछे आया। बेहरिंग ने दोनों को साथ देखा तो दराते से वालचंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी विकास उम्र 20 साल निवासी भूरीघाटी को बुलाया। दोनों आरोपियों ने वालचंद्र की लाश को आधा प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसकी ही मोटरसाईकिल पर बैठाकर उसे लाए। यहां आकर लाश के साथ ही उसकी मोटरसाईकिल भी वहीं फैंक दी। इसके बाद अपने गांव से एक नाबालिक किशोर को मोटरसाईकिल लेकर बुलाया और उसके साथ दोनों अपने घर लौट गए।

0 Response to "बोरी में बंद मिली लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article