-->

Featured

Translate

नूरी खान ने इस्तीफा लिया वापस , दर्द कई सवाल खड़े कर गया
f

नूरी खान ने इस्तीफा लिया वापस , दर्द कई सवाल खड़े कर गया

                                 नूरी खान ने इस्तीफा लिया वापस , दर्द कई सवाल खड़े कर गया

                                                   
डेस्क रिपोर्ट । प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे तेजतर्रार महिला नेत्री  नूरी खान ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने अपने  इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, वेणुगोपाल सहित प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को टैग कर दी थी इसके बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था, अभी-अभी मिली खबर के अनुसार कांग्रेस की महिला नेत्री   नूरी खान  ने पूर्व सीएम कमलनाथ से बातचीत करने के बाद इस्तीफा वापस ले लिया है उन्होंने खुद फिर से दोबारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी है जिस पर उन्होंने लिखा है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से बातचीत और उनके विश्वास के साथ में पार्टी को दीया इस्तीफे को वापस ले रही हूं बता दे  की कांग्रेस महिला नेत्री ने इसके पहले पार्टी पर अल्पसंख्यकों की अनदेखी के आरोप लगाए थे उन्होंने कहा था कि प्रदेश के किसी भी अग्रिम संगठन में कोई भी अल्पसंख्यक अध्यक्ष नहीं है पार्टी द्वारा सांप्रदायिक संगठनों से लड़ने की बात सिर्फ कागजों पर है उन्होंने आगे कहा था कि काफी मेहनत के बाद भी वर्ग विशेष से होने की वजह से पार्टी में जिम्मेदार पद पर नहीं बैठाया गया अगर मेरे साथ यह किया जा रहा है तो अन्य जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ कितनी उपेक्षा की जाती होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है । अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नए राजनीतिक दल में जाने के संकेत भी दिए थे, परंतु चंद घंटों में ही उन्होंने जिस तरह से अपना इस्तीफा वापस लिया यह  सोचनिय प्रश्न है मगर जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर एक विशेष वर्गों  की उपेक्षा का आरोप लगाया है वह निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को सोचने पर मजबूर करेगा और वही भले ही नूरी खान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया मगर इस दौरान उन्होंने अपने एफबी पोस्ट पर जो बाते पार्टी को लेकर लिखी अपना जो दर्द बयां किया वह कई सवाल खड़े कर गया। 


 


0 Response to "नूरी खान ने इस्तीफा लिया वापस , दर्द कई सवाल खड़े कर गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article