-->

Featured

Translate

आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी
f

आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी

                              मकरंद देऊस्कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत 

                                 
भोपाल। शुक्रवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होने के बाद शनिवार को गृह विभाग ने आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। भोपाल के पहले पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति के साथ ही पुलिस आयुक्त के पद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के समकक्ष भी घोषित कर दिया है। अब वे पुलिस आयुक्त बने रहेंगे। वहीं, सचिव गृह डी श्रीनिवास वर्मा को पदोन्नत करके ग्वालियर जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर उमेश जोगा भी अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर होंगे। इन दोनों पदोें को भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक पद पदोन्नत होने वाले गौरव राजपूत अब सचिव गृह होंगे।

जानकारी के अनुसार सरकार ने 2004 बैच के तीन अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति दी है। इसमें भोपाल देहात जोन के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली और प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक संजय तिवारी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों की पदस्थापनाएं यथावत रखी गई हैं। 2008 बैच के अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुरैना ललित शाक्यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। एक जनवरी से पुलिस अधीक्षक मुरैना के पद को उप पुलिस महानिरीक्षक के समकक्ष घोषित किया गया है।

इसके अलावा 13 साल की सेवा पूरी करने वाले तरुण नायक, नवनीत भसीन, रूडोल्फ अल्वरेस, अमित सिंह, शशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडे, ओपी त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, महेश चन्द्र जैन, सविता सोहाने, मनोज कुमार श्रीवास्तव, डालूराम तेनीवार, अतिम सांघी, तुषार कांत विद्यार्थी, सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह और मनीष कुमार अग्रवाल को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।

0 Response to "आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article