-->

Featured

Translate

 वैष्णो देवी में भीषण हादसा, 12 लोगों की मौत
f

वैष्णो देवी में भीषण हादसा, 12 लोगों की मौत

    वैष्णो देवी में भीषण हादसा, 12 लोगों की मौत 
                                       
डेस्क न्यूज़। नव वर्ष के मौके पर साल के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी में भीषण हादसा हो गया है। मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच रात करीब 12:00 बजे अचानक से जोर-जोर से जयकारे लगने लगे। इसी बीच धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई। भगदड़ ने भयानक रूप ले लिया। रात करीब 1:30 से 2:00 के बीच हुए हादसे में अब तक 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कटरा के वैष्णो देवी भवन (Vaishno Devi Bhawan) में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल बताए जा जा रहे हैं. इस घटना के बाद हादसे के शिकार लोगों को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इन नंबरों से लोग अपनों की जानकारी ले सकते हैं।
एलजी जम्मू-कश्मीर का कार्यालय और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01991-234804, 01991-234053 जारी किए गए हैं. इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर: पीसीआर कटरा: 01991232010/ 9419145182, पीसीआर रियासी 0199145076/ 9622856295, डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष: 01991245763/ 9419839557 से भी जानकारी ली जा सकती है।

0 Response to " वैष्णो देवी में भीषण हादसा, 12 लोगों की मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article