-->

Featured

Translate

 हाइ प्रोफाइल स्पा पर क्राइम ब्रांच का छापा
f

हाइ प्रोफाइल स्पा पर क्राइम ब्रांच का छापा

                                          युवतियों और कुछ युवकों को लिया हिरासत में 

                                   
इंदौर। इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने विजय नगर थाने के सामने शगुन आर्क्ड में एटम्स सैलून, स्पा एंड स्किन केयर क्लीनिक पर छापा मारा। सूचना मिली थी कि यहां अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। क्राइम ब्रांच ने स्पा से युवतियों और कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। 

दरअसल, इंदौर महिला थाना पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा है। जो इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के शगुन आर्केड में मसाज पार्लर के नाम पर संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मौके से कई विदेशी युवतियां और लड़के स्पा सेंटर से पकड़े गए है। फैमिली सैलून स्पा स्कीन क्लीनिक के नाम पर चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस ने शिकंजा कसा और स्थानीय पुलिस को धता बताते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इसी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर कई विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया थावही ताजा कार्रवाई के दौरान भी 10 युवतियों और 8 युवकों को गिरफ्तार किया है जिनमें विदेशों युवतियां भी शामिल है। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक युवतियों से पूछताछ जारी है।  

0 Response to " हाइ प्रोफाइल स्पा पर क्राइम ब्रांच का छापा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article