-->

Featured

Translate

सुबह देर तक छाया कोहरा, आज भी रहेगी शीतलहर
f

सुबह देर तक छाया कोहरा, आज भी रहेगी शीतलहर

                                                      शीतलहर के चलते , ठिठुरते रहे लोग

                                            
जावरा बर्फीली हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके चलते रविवार को जिले में कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने शीतलहर के चलते ओरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 6 व अधिकतम 21.2 डिग्री दर्ज किया। शनिवार को तापमान 7 व 22.5 डिग्री था। एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.3 व न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

शीतलहर के चलते दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है। रविवार को एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के साथ ही 18 जनवरी को भी एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। इसके असर से राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बनने की भी संभावना है। इससे 19-20 जनवरी से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगे

 रविवार सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि 50 फीट दूरी के बाद कुछ भी देखना मुश्किल था। कोहरा घना होने के चलते फोरलेन पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे बाद कोहरा छंटना प्रारंभ हुआ। तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई। सर्दी से बचाव के लिए गांव में जगह-जगह ग्रामीणों अलाव भी जलाए गए।

0 Response to "सुबह देर तक छाया कोहरा, आज भी रहेगी शीतलहर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article