-->

Featured

Translate

लुटेरी दुल्हनें गैंग गिरफ्तार
f

लुटेरी दुल्हनें गैंग गिरफ्तार

                                             महिलाएं नाम बदलकर झांसे में लेती है, युवकों को

                                        

इंदौर तीन महिलाओं की ऐसी गैंग सामने आई है जो अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शादी करने के बाद वे रुपए समेटकर भाग जाती थीं। एक पीड़़ित युवक के सामने आने पर गैंग पुलिस की गिरफ्त में आई है, और पुलिस उनसे पीड़ित हुए नौजवानों की तलाश कर रही है क्योंकि ये महिलाएं नाम बदलकर अविवाहित युवकों से शादी करती रही हैं।  इंदौर की कोतवाली थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। ये ऐसे नौजवानों को झांसे में लेती जिनकी कहीं शादी नहीं हो रही या फिर उनमें कोई खामी है। उन्हें दुल्हन की तलाश है। ये महिलाएं एजेंट के जरिए पहले दोस्ती करती है। और उसके बाद कुवांरे युवकों को अपने झांसे में लेकर लड़की को दिखा कर पैसे की मांग करती है। जब सौदा पट जाता है, तो ये शादी करने वाली लड़की का रिश्तादार बनकर युवती की कोर्ट मैरेज करवा कर उस युवक के साथ भेज देती है। लेकिन दूसरी ही दिन शादी करने वाली लड़की भी झांसा देकर भाग जाती है। 

                                          पीड़़ित युवक के सामने आने पर हुआ खुलासा

दरअसल पूरे मामले का खुलासा रवि सिंह नाम की शिकायतकर्ता के सामने आने पर हुआ। दरअसल, रवि को शादी के लिए लड़की की तलाश थी। रवि ने शादी के लिए देवास के रहने वाले अपने दोस्त विनोद से संपर्क किया। विनोद ने रवि को मंजू नाम की महिला से मिलवाया और मंजू ने ही रवि की रेशमा नाम की लड़की से शादी करवा दी। शादी के लिए 90 हजार में सौदा तय हुआ था जिसके एवज में रवि 75 हजार दे भी चुका है। रुपए लेने के बाद रेशमा अपने भाई के साथ शादी के दूसरे दिन ही रफूचक्कर हो गई।  फिलहाल पुलिस इन से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य पीड़ितों की भी तलाश कर रही है जिनके साथ इस तरह का धोखा हुआ है।



0 Response to "लुटेरी दुल्हनें गैंग गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article