-->

Featured

Translate

भारतीय युवा ब्रिगेड ने एक बार फिर से रचा इतिहास
f

भारतीय युवा ब्रिगेड ने एक बार फिर से रचा इतिहास

 

                                 भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 रचा इतिहास 

                                     

डेस्क रिपोर्ट। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के सीजन में भारतीय टीम बिल्कुल चैंपियन की तरह से खेली और इस टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया। इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल और कुछ अन्य खिलाड़ी कोरोना की चपेट में भी आए, लेकिन टीम के प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बाद में ये खिलाड़ी ठीक होकर टीम में वापस आए और फाइनल में इंग्लैंड की टीम को चार विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम के कप्तान यश ढुल ने भारतीय टीम की तारीफ की।

हालांकि इस जीत की चर्चा इस वजह से भी जरूरी हो जाती है क्योंकि यह जीत अतीत की विश्वस्तरीय भारतीय जीत के कारनामों से मिलती जुलती है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही विश्वस्तरीय world Cup की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बाना ने भारतीय टीम को U-19 वर्ल्ड कप जिताया है। इसके साथ ही साथ युवा ब्रिगेड ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया और अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पांचवीं वर्ल्ड कप जीत दर्ज की है।

U-19 World Cup पर कब्जा जमाने के साथ ही शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की। इस जीत के लिए टीम इंडिया को खासी मेहनत का सामना नहीं करना पड़ा। दरअसल मुकाबले में 179 रन बनाए गए थे और भारत को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया गया था। वहीं टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर लिया।

टीम इंडिया के दिनेश बाना ने छक्का जड़कर यह जीत हासिल की। यह बिलकुल वैसे ही जीत थी, जैसा 2011 महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़कर भारत को 50 ओवर में विश्वकप दिलाया था। दरअसल इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अपना कमाल दिखाया और हरनूर सिंह और शेख रशीद ने पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मदद की। इसके अलावा सिद्धू, राज बाबा और फिर दिनेश बाना के शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 190 रन का टारगेट को पूरा कर लिया।

 


0 Response to "भारतीय युवा ब्रिगेड ने एक बार फिर से रचा इतिहास "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article