-->

Featured

Translate

 गुटबाज़ी को लेकर नेता जी ने जमकर लगाई फटकार ......
f

गुटबाज़ी को लेकर नेता जी ने जमकर लगाई फटकार ......

                                    एक जाजम पर आ जाओ, वर्ना आखरी चुनाव है 2023

                                  
रतलाम कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह रतलाम जिले के सैलाना में कांग्रेस विधायक हर्षविजय गेहलोत के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। इसके पूर्व कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह का स्वागत रतलाम के सर्किट हाउस में आयोजित किया गया था। इस दौरान ही पूरी घटना हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने अलग-अलग धड़े में खड़े जावरा के नेताओं को जमकर फटकार लगाते हुवे कहाँ की आखरी चुनाव है 2023 का ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए, फिर कांग्रेस नहीं आने वाली

दरअसल कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शनिवार को दोपहर 10.30 बजे के करीब सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 1 से बाहर आए। कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह के बाहर आने के पूर्व ही संदेश आ गया था कि सभी नेता सर्किट हाउस के बगीचे में एकत्रित हो जाए। कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह वही पर सभी से बात करेंगे। जब कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बाहर आए तो उन्होंने देखा कि हर गुट के नेता अलग-अलग खड़े हुए है। इस दौरान सबसे पहले जावरा के कांग्रेस नेताओं ने जब मुलाकात करना शुरू की तो कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सभी को एक साथ फटकार लगा दी। इस दौरान कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने कहा कि अलग-अलग क्यों खड़े हो। एक जाजम पर आ जाओ। 2023 का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव है। यह नहीं जीत पाए तो कांग्रेस कभी चुनाव नहीं जीत पाएगी। यह कहते हुवे विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।



0 Response to " गुटबाज़ी को लेकर नेता जी ने जमकर लगाई फटकार ......"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article