-->

Featured

Translate

इंडिया में आज लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया...
f

इंडिया में आज लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया...

                                 लॉन्चिंग से पहले ही मिली 4 हजार कारों की बुकिंग 

                                 

डेस्क रिपोर्ट। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डॉयरेक्टर ने बताया कि 2022 Skoda Slavia को लॉन्चिंग के पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फरवरी में सेडान अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही देश भर के विभिन्न डीलरशिप पॉइंट पर पहुंचना शुरू कर दिया है। Skoda Slavia की कीमतों की घोषणा होने और लॉन्चिंग से पहले ही 4 हजार कारों को बुकिंग मिल चुकी है। सबसे खास बात ये है कि अभी तक किसी ग्राहक ने अपनी बुकिंग कैंसिल नहीं की है।

फीचर्सइस नई सेडान को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। आपको याद दिला दें कि यह वही प्लेटफॉर्म है, जिस पर बनाई गयी Kushaq को ग्राहकों ने बेहद पसंद किया है। Skoda Slavia को तीन वेरिएंट्स Active, Ambition और Style में उतारा जायेगा। डैशबोर्ड डिज़ाइन, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और टू-स्पोक स्टेयरिंग व्हील इस गाड़ी को और भी प्रीमियम बनाते हैं।

सेफ्टी फीचर्स-Skoda Slavia में सुरक्षा के लिए कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन कंट्रोल यूनिट, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, टायर्स या फिर ब्रेक सिस्टम आपको दुर्घटना से दूर रखते हैं और अगर कुछ अनहोनी होती है, तब नुकसान को कम करते हैं। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर के साथ यह कार हर मौसम में आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करती है और आपको ड्राइव के दौरान बेहतर विजिब्लिटी और कंट्रोल प्रदान करती है।

इंजन - Skoda Slavia को दो इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। पहला 1.0-litre पेट्रोल इंजन, जोकि110 hp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।वहीं दूसरा इंजन है 1.5-litre, four-cylinder TSI है, जोकि 150 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

0 Response to "इंडिया में आज लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया..."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article