-->

Featured

Translate

 नामली में हुई लूट के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
f

नामली में हुई लूट के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

                                          नामली में हुई लूट के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

                                               

रतलाम। जिले के नामली में 6 माह पूर्व पिस्टल दिखाकर हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी से तिवारी ने लूट की वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 06 अगस्त 2021 को फरियादी नगाराम पिता जगाराम चौधरी उम्र 31 साल नि. ग्राम दुधवा थाना सायला जिला जलोर ने नामली थाने में रिर्पोट कराई कि 05 अगस्त को रात्रि करीबन 10.00 बजे वह महू-नीमच हाईवे स्थित नामली के पास नवरत्न होटल पर रुके थे और गाड़ी के अंदर सो रहे थे। सुबह करीब 04.15 बजे तीन आदमी गाड़ी के पास आये और गाड़ी का दरवाजा खटखटाया।फरियादी द्वारा दरवाजा खोलते ही हथियारो से लैस 3 व्यक्तिओ द्वारा जबरजस्ती गाड़ी के अंदर की तलाशी ली गई गाड़ी में रखे पर्स मे से नौ हजार रुपये नगदी और गाड़ी की डिक्की मे रखे ट्राली बैग मे फरियादी की पत्नी के गहने जिसमे सोने का हार, कान मे पहनने की बाली, नथनी, चाँदी की पायल, टुटी सोने की चेन तीनों लोग डरा धमका कर ले गये । रिपोर्ट पर थाना नामली पर धारा 392 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया घटना अज्ञात आरोपीओ द्वारा घटित करने पर घटना की पतारशी लूटे हुए माल की रिकवरी करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी उक्त सनसनीखेज वारदात और घटना की गंभीरता की सूचना लगते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक डॉ0 इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन SDOP रतलाम ग्रामीण संदीप निगवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक प्रीति कटारे की टीम का गठन किया गया 

                                                    विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र आया काम 

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र वैज्ञानिक विधाओ का प्रयोग करते संदेही विष्णु कंजर का घटना के समय घटना स्थल के आस पास होना ज्ञात हुआ था जिसकी तलाश करते मुखबीर सुत्रो से पता चला कि नवरत्न होटल पर जो लूट की घटना हुई थी उसमें विष्णु कंजर नि. राजाखेडी राहुल कंजर नि. राजाखेडी हो सकते है जो वर्तमान में अवैध शराब के मामले में जावरा जेल में बंद है।

                                                     गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड  

एसपी ने बताया कि 05 फरवरी 2022 को माननीय न्यायालय रतलाम से उक्त आरोपीगण का 03 दिन का पीआर प्राप्त कर उक्त दोनो आरोपीगण से पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा थाना नामली क्षैत्र में हाईवे पर नवरत्न होटल पर फरियादी के साथ लूट की घटना करना कबूल किया है जिनसे घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल (कट्टा) मय राउण्ड बरामद किया गया है लूट की गई नगद रुपये सोने चांदी की ज्वैलरी भी बरामद की गई है एसपी सिटी वाणी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है।

 


0 Response to " नामली में हुई लूट के मामले का पुलिस ने किया खुलासा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article