
नक्सली हमले में शहीद हुए जवान अजय चौहान
शनिवार, 5 मार्च 2022
Comment
नीमच में दौड़ी शोक की लहर, शवयात्रा आज
नीमच। असम राज्य में पदस्थ नीमच के अजय चौहान नक्सली हमले में गुरूवार को असम के कुकड़ी क्षेत्र में नक्सली हमले में गोली लगने से शहीद हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बघाना के पठार मोहल्ला निवासी अजय चौहान असम में पदस्थ थे। गुरूवार को असम के कुकड़ी क्षेत्र में नक्सली हमले में गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित समूचे नीमच शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गत 24 फरवरी को ही वे नीमच सीआरपीएफ से असम गए थे। जहां गुरूवार को हुए नक्सली हमले में वे गोली लगने से शहीद हो गए।
0 Response to "नक्सली हमले में शहीद हुए जवान अजय चौहान"
एक टिप्पणी भेजें