-->

Featured

Translate

 2 करोड़ 59 लाख रु की लागत के इंद्रपुरी बैराज को मिली मंजूरी
f

2 करोड़ 59 लाख रु की लागत के इंद्रपुरी बैराज को मिली मंजूरी

                                      बैराज से 216 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित

                                             

पिपलौदा। जल सरंक्षण के लिए विगत वर्षों से निरन्तर प्रयास किये जा रहे है जिसमे सफलता भी मिल रही है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में चारो ओर से डेम और बैराज की स्वीकृति मिलने से सिंचाई का रकबा बढ़ा है। किसानों की समृद्धि के लिए प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे। यह विचार विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने पिपलोदा जनपद क्षेत्र में इंद्रपुरी बैराज के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री प्रवीण कुमार खरत ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2 करोड़ 59 लाख रु की लागत के इंद्रपुरी बैराज की स्वीकृति 2019 में हो गई थी, किंतु कोविड के कारण कार्य प्रारंभ होने में तकनीकी कठिनाई आई। इस बैराज से 216 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। इससे तीन ग्राम पंचायत धामेडी, काबुलखेड़ी सुखेड़ा के किसानों को लिफ्ट इर्रिगेशन से सिंचाई का लाभ मिलेगा।

                         धामेडी काबुलखेड़ी पंचायत ने किया विधायक का सम्मान

बैराज की बड़ी सौगात देने पर ग्राम पंचायत धामेडी के ग्रामीणों द्वारा विधायक को जामफल से तोला साफा बांधकर सम्मान किया। सरपंच संजय पाटीदार, मण्डल महामंत्री दिनेश पाटीदार, भागीरथ पाटीदार, गोवर्धनदास बैरागी, दिलीप पाटीदारईश्वरलाल असावरा, राधेश्याम पाटीदार, अशोक मालवीय, पप्पूलाल माली, पवन पाटिदार, श्यामलाल मईड़ा, राहुल जायसवाल आदि ने विधायक का सम्मान किया। ग्राम पंचायत काबुलखेड़ी के सरपंच रघुवीर सिंह आंजना, नन्दराम गायरी, प्रह्लाद आंजना, जगदीश आंजना, कमल आंजना ग्रामीणों ने भी विधायक का स्वागत किया।


0 Response to " 2 करोड़ 59 लाख रु की लागत के इंद्रपुरी बैराज को मिली मंजूरी "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article