-->

Featured

Translate

राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट.....
f

राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट.....

                                           राज्यसभा के 57 सीटों पर चुनाव तारीखों की घोषणा

                                   
डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को आयोजित होंगे। राज्यसभा में 245 सदस्य हैं, बहुमत का निशान 123 है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा  के 57 सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। 15 राज्यों के 57 सीटों पर चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में है। वही छत्तीसगढ़ में भी 2 सीटों पर चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार की 5 सीटों पर चुनाव हो रहा है।

जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी। नामांकन कीप्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी। राज्यसभा के लिए 31 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। वहीं 1 जून को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। नामांकन पत्र की जांच करने के बाद 3 जून को उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के लिए उन्हें मौका दिया जाएगा। राज्यसभा के लिए मतदान 10 जून को कराया जाएगा। मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराया जाएगा। जिसके बाद 11 जून को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

जून 2022 से 1 अगस्त के बीच सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। जिसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार के केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, राजद सुप्रीमो लालू यादव की पुत्री मिशा भारती के अलावा गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद चंद्र यादव का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ से भाजपा के रामविचार नेताम सहित कांग्रेस की छाया वर्मा के रिटायरमेंट से 2 सीटें खाली हो रही है। यह दोनों सांसद 29 जून को राज्यसभा से रिटायर हो जाएंगे।

0 Response to "राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट....."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article