-->

Featured

Translate

जावरा नगर विकास की दौड़ में निरंतर आगे : विधायक डॉ. पांडेय
f

जावरा नगर विकास की दौड़ में निरंतर आगे : विधायक डॉ. पांडेय

                            9 करोड़ रु से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

                                   
जावरा। केंद्र शासन व प्रदेश शासन ने आमजन के हितों के लिए संवेदनशीलता के साथ विभिन्न योजनाएं बनाई है। जावरा में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई व ग्रामीण विकास के साथ नगरीय क्षेत्रों के लिए अभूतपूर्व सौगाते मिली है। जावरा नगर अन्य शहरों की तरह विकास की दौड़ में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उक्त विचार विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत जावरा नगर के लगभग 9 करोड़ रु से अधिक के विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा के लिए सदैव सहृदयता दिखाई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु महिला चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है, उसी चिकित्सालय के साथ बच्चों का चिकित्सालय का भी निर्माण किया जा रहा है। जावरा को हाल ही में दो आईटीआई के लिए स्वीकृति मिली। इसके अलावा नगर की पुरानी नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की कार्ययोजना की स्वीकृति एक बड़ी सौगात है। एसडीएम प्रजापति ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्वीकृत कार्यो की जानकारी दी।अतिथियों ने साढ़े 5 करोड़ रु की लागत से नगर पालिका के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमे स्विमिंग पूल व इक़बालगंज मेला मैदान के मांगलिक भवन का लोकार्पण, पुरानी धानमंडी के सौंदर्यीकरण कार्य, भीमाखेड़ी फाटक से अजमेरी गेट तक फोरलेन सड़क कार्य, महात्मा गांधी विद्यालय के रिनोवेशन कार्य, ट्रेचिंग ग्राउंड का विकास कार्य, जबरन कालोनी में सीसी रोड,नया मालीपुरा श्मशान घाट में पेवर ब्लाक व सीमेंट कांक्रीट सड़क,इंदिरा कालोनी में शांतिवन में शेड निर्माण,वार्ड 20 में मस्जिद से रपट रोड तक आरसीसी नाला निर्माण, पुरानी धानमंडी में आरसीसी  पाईप नाली व रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कालेज जावरा में साढ़े 3 करोड़ रु की लागत से अतिरिक्त कक्ष, लेबोरेट्री, सेमिनार हाल सहित विभिन्न कार्यो का भी शिलान्यास विधायक डॉ पांडेय व अतिथियों ने किया। इस दौरान कालेज के प्राचार्य जी बी बामनकर, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री  जे.के. मीणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शिमला से वर्चुअल उद्बोधन देखा व सुना गया तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भी वर्चुअल देखा व सुना गया। विधायक डॉ. पांडेय, एसडीएम प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्मित तरण ताल का फीता काटकर लोकार्पण किया। तरण ताल जावरा नगर के युवाओ के लिए बड़ी सौगात है।

                   




0 Response to "जावरा नगर विकास की दौड़ में निरंतर आगे : विधायक डॉ. पांडेय"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article