
एडीआरएम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
महिला सहकर्मी ने एडीआरएम पर लगाया आरोप
डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के एडीआरएम के खिलाफ नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एडीआरएम गौरव सिंह पर महिला सहकर्मी ने आरोप लगाया है कि गौरव सिंह ने अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान उसका शोषण किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मार्च 2021 से एडीआरएम पीड़िता के साथ शोषण कर रहे है। वही पीड़िता के पति ने भी थाने में अपनी पत्नी और ADRM के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता रेलवे में नौकरी करते थे। करीबन दो-ढ़ाई साल पहले उनकी मृत्यु हो गई है। मां की मृत्यु कोरोनाकाल में हो गई थी। जिसके बाद पीडिता की मार्च 2021 में पिता के स्थान पर अनुकंपा नौकरी लगी। इसी दौरान वह एडीआरएम के संपर्क में आई, इसी बीच महिला का तबादला भोपाल से हरदा, फिर हरदा से भोपाल हुआ। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच लगातार गौरव सिंह उसका दैहिक शोषण करते रहे, दो माह पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई। शादी के बाद भी गौरव लगातार महिला को परेशान करते रहे है।
वही पीड़िता के पति ने भी आईजी नर्मदापुरम और हरदा एसपी से की है जिसमें उसने कहा कि सकी पत्नी ADRM गौरव सिंह के कहने पर घर से करीबन 25 लाख का जेवर और कैश लेकर भोपाल चली गई, उसकी पत्नी और ADRM के बीच प्रेम संबंध है और उसकी शादी षड्यन्त्र के साथ उसके साथ करवाई गई।
0 Response to "एडीआरएम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज"
एक टिप्पणी भेजें