-->

Featured

Translate

मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद
f

मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद

                                              प्रशासन ने नीमच शहर में लगाई धारा 144 

                                       

नीमच। पुराने कोर्ट क्षेत्र में सोमवार की रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दरगाह के पास जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने गए और पथराव हो गया। वहां खड़ी एक बाइक में भी आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंच गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए नीमच सिटी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नीमच के पुराने दरबार इलाके में दरगाह है। सोमवार की शाम कुछ लोगों ने दरगाह के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करनी चाही तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि उस समय परामर्श के बाद मामला शांत हुआ था। रात करीब आठ बजे विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग जमा हो गए। इसके बाद पथराव होने लगा। इसी बीच एक बाइक में भी आग लगा दी। एसपी सूरज वर्मा ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लठिया भी चलायी गई। इस दौरान दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है। प्रशासन ने नीमच शहर में धारा 144 भी लगा दी है। पास के थाने से पुलिस बल बुला लिया गया।

घटना पर अभी तक कुल 04 अपराध पंजीबद्ध कर 09 व्यक्तियों को राउण्डअप किया गया है एवं अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है । वर्तमान में स्थिति सामान्य होकर नियंत्रण में है। संवेदनशील क्षेत्र मे ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से सभी गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। 

0 Response to "मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article