-->

Featured

Translate

भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ...
f

भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ...

                                       

                                        भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष  गिरफ्तार

                                       

डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर छोटी ओमती  निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष सैयद आजाद अली को आज जबलपुर पुलिस की मदद से शहडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गिरफ्तार भाजपा नेता आजाद अली की गिरफ्तारी इनोवा कार में नकली नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी के मामले में की गई है।

शहडोल से पुलिस टीम के एस.आई ने बताया कि वर्ष 2020 में शहडोल के खैरा थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी जिसकी कीमत करीब 13 लाख 50 हजार रुपए थी,जिस इनोवा कार में अवैध शराब पकड़ी गई थी उसमें नंबर एमपी 21 बीए 1105 लिखा हुआ था पुलिस ने जांच की तो ज्ञात हुआ कि इनोवा कार में जो नंबर लिखा हुआ था वह फर्जी है जबकि असली नंबर MP 29 HA 8900 है, जो जक्शन होटल के नाम पर दर्ज है।

पुलिस ने आगे तफ्तीश की तो उक्त वाहन एक अनुबंध के तहत बीजेपी नेता सैयद आजाद अली को दे दिया गया था, शहडोल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 465 482 483 34 एवं 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था| इसी में वाहन मालिक के रूप में सैयद आजाद अली को गिरफ्तार कर शहडोल ले जाया गया है 


0 Response to "भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ..."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article