-->

Featured

Translate

15 दिन में होगा नगरीय निकायों के अध्यक्ष का निर्वाचन
f

15 दिन में होगा नगरीय निकायों के अध्यक्ष का निर्वाचन


                                          15 दिन में होगा नगरीय निकायों के अध्यक्ष का निर्वाचन
                                    
                                                   



डेस्क रिपोर्ट। नगरपालिका परिषद और नगर परिषदों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्षदों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तारीख से 15 दिन के भीतर कलेक्टर द्वारा निर्वाचित पार्षदों का सम्मिलन बुलाया जायेगा। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर द्वारा नियुक्त किए गए ऐसे अधिकारी द्वारा की जाएगी, जो नगरपालिका परिषदों के मामले में डिप्टी कलेक्टर और नगरपरिषदों के मामले में तहसीलदार की पद श्रेणी से निम्न पद श्रेणी का नहीं होगा।

राज् निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सचिव राज् निर्वाचन आयोग  राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।

इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण के लिए 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई  को होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई को होगा। श्री सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्षउपाध्यक्ष और उपसरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन करायेंगे।

0 Response to "15 दिन में होगा नगरीय निकायों के अध्यक्ष का निर्वाचन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article