-->

Featured

Translate

जावरा निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूखा ख़त्म
f

जावरा निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूखा ख़त्म

                                          जावरा नगर पालिका में कांग्रेस को मिला बहुमत

                                                 

जावरा । नगर पालिका चुनाव के लिए हुई मतगणना के बाद जावरा नगर पालिका में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 16 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा का आंकड़ा 9 सीटों पर ही रुक गया है। 5 सीटें निर्दलियों के खाते में आई हैं। निर्दलीयों के प्रदर्शन ने सबको चौकाया हे, ५ वार्डो पर कब्ज़ा करने के बाद करीबवार्डो में दूसरे नंबर पर रहे हे। वार्ड 4 में कांग्रेस की सईदा बी ने भाजपा को 998 वोटों से हराया है। वहीं वार्ड 9 में निर्दलीय जानी बाई ने कांग्रेस को 8 वोटों को अंतर से हराया है।

 मतदाताओं ने पार्टी नहीं उम्मीदवार पर लगाया....

जिस तरह के परिणाम नगर में आए हे इससे अंदाज़ लगाया जा सकता हे की कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के टिकट वितरण से नाराज़ पार्टीं कार्यकर्ताओ ने निर्दलीय चुनाव लड़ा वही मतदाताओं में भी दोनों पार्टियों के इस फैसले से नाराज़गी देखी गई उन्होंने जम कर निर्दलीयों को वोट किया जिस तरह से नगर में कई वार्डो में उलटफेर देखने को मिला हे, उससे ये अंदाज़ लगाना आसान हो गया हे, की इस बार निकाय चुनाव में मतदाताओं ने पार्टी सिम्बोल को छोड़कर उम्मीदवार की छवि पर जयादा फोकस किया , यानि आने वाले वक़्त में मतदाताओं ने पर्टियो को टिकट वितरण पर आगाह किया हे।

विजेता उम्मीदवार कांग्रेस १६ भाजपा ९ निर्दलीय ५

सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी भाजपा , 2 सुलेमान पिता मोहम्मद कांग्रेस ,3. अनम पिता यूसुफ कडपा कांग्रेस ,4. सईदा बी मेहमुद हुसैन कांग्रेस ,5 आसीफ मोहम्मद शफी कांग्रेस,6 यास्मीन इमरान कबाडी निर्दलिय ,7 मो मुस्तकीन पिता मो. हुसैन कांग्रेस , 8 कविता अनिस कल्याणे कांग्रेस ,9 जानीबाई निर्दलिय ,10 रामकुंवर औरा कांग्रेस ,11 रूक्मण राजेश धाकड़ भाजपा ,12 अनिल बाबुलाल मोदी भाजपा , 13 रानी पवन सोनी भाजपा ,14 सुशील कोचट्टा कांग्रेस,15 रजत मुरलीधर सोनी भाजपा , 16 अकलीमा नाज कांग्रेस, 17 निजाम काजी निर्दलिय ,18 कन्हैयालाल हाडा कांग्रेस, 19 लोकेश विजवा कांग्रेस  ,20 नीतू ओमप्रकाश चारोडिया,21 रशीदा बी एहमद कांग्रेस  , 22 इरफान मुबारिक हुसैन कांग्रेस  , 23 ईरशाद बाबा चांद बाबा भाजपा , 24 अफसर बी शौकत कांग्रेस , 25 नरगीस इमरान मंसूरी कांग्रेस ,26 तेजसिंह कदम कालू भाजपा , 27 पिंकी सोहनलाल अहेरिया भाजपा  , 28 बाबुलाल हरजी भाजपा, 29 शिवेंद्र माथुर निर्दलिय , 30 भावना विश्वास शर्मा निर्दलिय

 

 

                                                                           

Related Posts

0 Response to "जावरा निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूखा ख़त्म "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article