.jpg)
जिले के लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
बुधवार, 27 जुलाई 2022
Comment
20 अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस
.jpg)
रतलाम। कलेक्टर की गाज जिले के 20 लापरवाह अधिकारियों पर गिरी है। इन अधिकारियों ने सांसद और विधायक निधि से मंजूर किए गए कार्यों में रुचि नहीं ली। कई कार्य पूर्ण नहीं हुए तो वहीं कई कार्य की शुरुआत ही नहीं की गई। इनमें जनभागीदारी से होने वाले कार्य भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सांसद, विधायक निधि एवं जनभागीदारी योजना के तहत जिले में स्वीकृत किए गए कार्यों में से अभी 53 कार्य ऐसे हैं जो प्रारंभ नहीं हुए हैं और 160 कार्य प्रगतिरत है जो अपनी पूर्णता की समय सीमा को पार कर गए हैं और अब तक प्रगतिरत हैं।
इन अधिकारियों को थमाया नोटिस
जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत रतलाम, सैलाना, जावरा, आलोट, पिपलोदा, बाजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी जावरा, नगर परिषद आलोट, बड़ौदा, नामली, ताल, धामनोद, पिपलोदा तथा सैलाना के अधिकारीगण, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सम्मिलित हैं।
0 Response to "जिले के लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज "
एक टिप्पणी भेजें