
हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ हुआ प्रारंभ
हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ हुआ प्रारंभ
जिले में जिधर भी देखो उधर तिरंगा ही नजर आ रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी, कर्मचारी और व्यापक संख्या में आम नागरिक हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं। सब्जी वाले, फल वाले अन्य दुकानों वाले, कार्यालयों पर, प्रतिष्ठानों पर अन्य स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। मुख्य बाजारों, कालोनियों, मोहल्लों से लेकर आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहा है।तिरंगा फहराने को लेकर आम नागरिकों में उत्साह देखने लायक है। बस, ट्रक, मोटरसाइकिल, साईकिल से लेकर सब्जी तथा फल की ठेलागाड़ी तक पर तिरंगे झंडे फहराते देखने में आ रहे हैं।
जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां आयोजित की जा रही है। रैलियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।13 अगस्त को शहर में अधिकारियों, कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा भी तिरंगा रैली आयोजित की गई। जिसमें डीआईजी सुशांत सक्सेना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर एमएल आर्य भी शामिल हुए।कलेक्टर एसपी ने शहर में भ्रमण कर नागरिकों को तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित कियाकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत में शहर में भ्रमण करते हुए नागरिकों से संपर्क किया। जिन दुकानों पर संचालकों द्वारा झंडे नहीं लगाए गए थे उनको तिरंगे झंडे लगाने के लिए कलेक्टर तथा एसपी द्वारा प्रेरणा दी गई। कलेक्टर ने अपने वाहन में तिरंगे झंडे रखकर कई दुकानदारों को फहराने के लिए उपलब्ध कराएं।
0 Response to "हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ हुआ प्रारंभ "
एक टिप्पणी भेजें