-->

Featured

Translate

पुत्र ने पिता के खाते से उड़ाए दस लाख रुपये
f

पुत्र ने पिता के खाते से उड़ाए दस लाख रुपये

 

                                             पुत्र ने पिता के खाते से उड़ाए दस लाख रुपये 

                                                   

 
जावरा  युवक द्वारा अपने ही पिता के साथ धोखाधडी किए जाने का रोचक मामला सामने आया है। आरोपी बेटे ने अपने मोबाइल में पेटीएम जैसे पेमेन्ट एप डाउनलोड करके पिता के बैंक खाते से करीब दस लाख रुपए उड़ा लिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जनता कालोनी निवासी फरीद हुसैन के बैंक खाते से लगभग दस लाख रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। जब फरीद हुसैन को अपने बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली तो उन्होने बैंक खाते के डिटेल चैक किए। उन्हें पता चला कि उन्ही के बेटे अरबाज ने अपने मोबाइल में पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे पेमेन्ट एप की मदद से अपने पिता के बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर किए थे। पिता के बैंक खाते से राशि उड़ाने के बाद आरोपी अरबाज ने अपने मोबाइल से पेमेन्ट एप अन-इंस्टॉल कर दिए।

अफीम की तस्करी के मामले में हुई थी जेल

अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर फरीद हुसैन ने जावरा शहर पुलिस थाने पर पूरी घटना बताई। पुलिस ने फरीद हुसैन की रिपोर्ट पर आरोपी अरबाज के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनो पिता-पुत्र कुछ महीने पहले ही अफीम तस्करी के एक प्रकरण में गिरफ्तार हुए थे और दोनो ही अभी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने फरीद हुसैन की रिपोर्ट पर आरोपी अरबाज के विरुद्ध धोखाधडी की धारा 419 व 420 भादवि तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Related Posts

0 Response to "पुत्र ने पिता के खाते से उड़ाए दस लाख रुपये "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article