-->

Featured

Translate

लुटेरा गिरोह गिरफ्तार, लेडी डॉन फरार .....
f

लुटेरा गिरोह गिरफ्तार, लेडी डॉन फरार .....

                                       लेडी डॉन हथियारों के साथ करती थी वीडियो अपलोड

                                            

इंदौर पुलिस ने शहर में 12 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक प्रेमी अपने साथी लेडी डॉन के साथ शहर भर में राहगीरों से मोबाइल और पर्स लूट करवाता था। लेडी डॉन हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर खुद के वीडियो अपलोड करती थी।जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन्हीं वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 18 मोबाइल फोन बरामद किये है। वही लेडी डॉन की तलाश शुरू कर दी है।

संयोगितागंज थाना पुलिस ने इन दिनों एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शहर भर में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता है। टेक्नोलॉजी के साथ बदमाश भी अब सोशल प्लेटफॉर्म पर लगातार अपना परिचय देकर भय पैदा करने के लिए हथियारों के साथ प्रदर्शन करते नजर आते हैं। लेकिन पुलिस भी ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर गढ़ाए रखती है। इन्हीं फोटो के आधार पर पुलिस ने एक गिरोह के सदस्य को पकड़ा है जो एक लेडी डॉन की मदद से शहर में राहगीरों से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मिले प्रेमी के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेमिका के हथियार के साथ रील देखकर पुलिस अब लेडी डॉन की तलाश में है वहीं पकड़े गए आरोपी रोहित काला और सनी यादव से 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक दर्जन से भी अधिक मोबाइल की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी नशा और शौक पूरे करने के लिए घटनाओं को अंजाम देते थे।


0 Response to "लुटेरा गिरोह गिरफ्तार, लेडी डॉन फरार ....."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article