-->

Featured

Translate

 विभिन्न समस्याओ से जूझता जावरा नगर,जवाबदार मोन
f

विभिन्न समस्याओ से जूझता जावरा नगर,जवाबदार मोन

 

                                        विभिन्न समस्याओ से जूझता जावरा नगर,जवाबदार मोन

                                                      

डेस्क रिपोर्ट। नगर में जनता को परेशानिया विरासत में मिली हे, चाहे यातायात हो, सड़क हो , ड्रेनेज सिस्टम हो कचरे क ढेर हो , कुत्ते और गायो की समस्या हो नगर की जनता सालो से इन परेशानियों का सामना कर रही हे चाहे नगर पालिका प्रशासन के हाथ हो या किसी राजनैतिक दल के समस्या जस के तस बनी हुई हे।

सड़के गड्डे में या .......??

नगर की मुख्य सड़कों पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भरने से अक्सर यह पता नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है। अगर नजर चूंकि तो बाइक सहित गिर सकते हैं और हो सकता है आपके हाथ-पैर टूट जाए। सड़कों की खराब स्थिति से जिम्मेदार भी रूबरू है क्योंकि हर साल यही सब होता है। सड़कों पर पेचवर्क नहीं होने से पुरी बारिश जावरावासियों को गड्ढों की परेशानी झेलना पड़ेगी। मुख्य सड़कों के बीचोंबीच बड़े होते जा रहे, गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदारों ने कुछ नहीं किया। वहीं कुछ सड़कों का लेवल ठीक नहीं होने से बारिश का पानी रोड पर जमा हो रहा है। नगर में मुख्य रोडो की ये हालत हे तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि महल्लों और कालोनियो के क्या हाल होंगे करोडो रूपये लगाकर चंद फिट की रोड को फोरलेन बनाया जा रहा हे, वही दूसरी और नगर की मुख्य सड़को के गड्ढे नहीं भर पा रहे हे

नगर में जगह -जगह कचरो …..??

जहां-तहां कूड़े-कचरे का अंबार और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से पसरी हुई गंदगी नगर की पहचान बन गई है।  इस दौरान अगर यही स्थिति बनी रही तो लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ेगा। संक्रामक बीमारी फैसले का भी भय सताता रहेगा। हजारों की आबादी वाला यह शहर साफ-सफाई के मामले में बहुत पीछे है। जाहिर है कि नगर पालिका स्वच्छता के मामले में नगरवासियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही। नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पर्षद द्वारा पिछले वर्षों डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू किया गया था। डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हर कूड़ा वाहन के साथ चालक सहित दो सफाईकर्मी लगाए गए हैं। नगर के सभी वार्डों में डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद भी लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं, ऐसे लोगो के साथ प्रशासन को सख्ती सी निपटना होगा, लोगों को भी इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा।

मवेशियों से परेशान …..??

नगर पालिका  की उदसीनता के कारण शहर में विगत कई माह से आवारा मवेशियों से नगरवासी परेशान हैं। इनकी वजह से लोगों का गली मोहल्लों में चलना मुश्किल हो गया है। कही आवारा कुत्तों का आंतक तो शहर की अन्य गलियों और मोहल्लों में विचरण करते सुअरो ने भी नगर वासियो की परेशानी में इज़ाफ़ा किया हे । नगर में आवारा कुत्तो ने आतंक मचा रखा हे ये आए दिन सड़क दुर्घनाओं का कारण बन रहे हे, कुत्ते लड़ते हुवे बाइक से टकरा रहे हे जिससे बाइक सवार का संतुलन बिग़डने से दुरघटना हो रही हे, नगरवासियो की शिकायत के बाद भी जवाबदार मोनधारण किये हुवे हे   

 

0 Response to " विभिन्न समस्याओ से जूझता जावरा नगर,जवाबदार मोन "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article