-->

Featured

Translate

बस भैंस से टकराकर पलटी, 10 की हालत गंभीर
f

बस भैंस से टकराकर पलटी, 10 की हालत गंभीर

 

                                   बस भैंस से टकराकर पलटी, 10 की हालत गंभीर 

                                                              


डेस्क रिपोर्ट। मवेशियों की वजह से कई लोगो की एक्सीडेंट में जाने जा चुकी हे, जवाबदारों की लापरवाही और स्पस्ट पालिसी नही होना भी एक कारण हे, मवेशी पालक इसका फायदा उठा कर मवेशियों को दूध निकाल कर बाज़ारो में छोड़ देते हे। ऐसा ही एक हादसा डिंडोरी जिले में रविवार को एक निजी बस भैंस से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से 10 की हालत गंभीर है।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सलैया के पास देर रात डेढ़ बजे उस समय हुआ, जब बस यात्री एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सुकलपुरा गाड़ासरई से राघोपुर सक्का लौट रहे थे, तभी सलैया के पास अचानक से एक भैंस सामने गई, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। हादसे में घायल सभी 34 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 10 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

 

0 Response to "बस भैंस से टकराकर पलटी, 10 की हालत गंभीर "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article